दून दून दून
देहरादून देहरादून
सबसे प्यारा अपना दून
इसकी फिजा मेरे दिल का सुकून
इसकी राहों पर घूमते हम
जैसे नसों में बहता खून
कोई पढ़ने कोई बढ़ने
कोई देश के लिए लड़ने
दूर दूर से , दूर देश से
आते हैं लेकर जुनून
दून दून दून
देहरादून देहरादून
वो घाटी जहां की हवा में
घुली हुई बासमती खुशबू
वो स्वर्ग जहां नदियों की धारा
तन मन को देती है सुकून
वो शहर प्यारा है हमको
जिसको कहते देहरादून
जो भी यहाँ पर आया
उसको इससे प्यार हुआ
प्यारे प्यारे लोग यहाँ के
प्यार यहाँ का गीत रहा
कभी गुरु की द्रोणनगरी
कभी गुरु का डेरा दून
दून दून दून
देहरादून देहरादून
दून दून दून
देहरादून देहरादून
सबसे प्यारा अपना दून
इसकी फिजा मेरे दिल का सुकून.....
- हृदयेश शाही (2013)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें